More
    Homeराजस्थानजयपुरग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के खिलाफ बिगुल, ट्रैक्टरों की हुंकार से गरजा किसान आंदोलन

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के खिलाफ बिगुल, ट्रैक्टरों की हुंकार से गरजा किसान आंदोलन

    एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान, 16 अगस्त से धरना और 25 अगस्त को महाप्रदर्शन

    जयपुर। किशनगढ़-कोटपुतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को निरस्त कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने के लिए रविवार को तातेडा मोड़ स्थित सुरभि होटल में किसान प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में 27 जुलाई को आयोजित ट्रैक्टर रैली की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि रैली में कुल 301 ट्रैक्टरों ने भाग लिया था। इनमें चौमू, रींगस, किशनगढ़, फुलेरा, रेनवाल, कोटपूतली और नीमकाथाना सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसान शामिल हुए थे।

    बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग तहसीलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। कोटपूतली की जिम्मेदारी महेश जाखड़, नीमकाथाना की कैप्टन बलदेव यादव, श्रीमाधोपुर की बाबूलाल जाखड़, खंडेला की बनवारी स्वामी, रेनवाल की राजेंद्र यादव, चौमू की राधेश्याम बधाला, फुलेरा की गौरीशंकर मालू और किशनगढ़ की मोहन चौधरी को सौंपी गई है।

    14 अगस्त तक गांवों में बनाई जाएंगी इकाइयां

    बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त से पहले प्रभावित गांवों में ग्राम स्तरीय इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा प्रभावित किसानों से संकल्प पत्र भरवाने, सरकार की ओर से लगाए गए सीमा चिह्नों पर लाल झंडे लगाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का भी फैसला किया गया।

    16 अगस्त से धरना, 25 अगस्त को विशाल प्रदर्शन

    किसान महापंचायत के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की जाती है तो 16 अगस्त से जयपुर में धरना और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 25 अगस्त को बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

    पर्यवेक्षण के लिए बनाई गई टीम

    पूरे आंदोलन की निगरानी की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री ज्ञानचंद मीणा, बत्ती लाल बैरवा और भगवान निठारवाल की टीम को सौंपी गई है। वहीं, कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी आयोजन समिति के संयोजक सुंदरलाल भंवरिया को दी गई है।

    बैठक में जयपुर जिला अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कोटपूतली तहसील अध्यक्ष हरसहाय तंवर, गौरीशंकर नेतड़, जीवन निठारवाल, बंशीधर गुर्जर, ताराचंद नेतड़, बाबूलाल गढ़वाल, श्यामलाल समोता, जगदीश भूतेड़ा और गोपेश समोता सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here