More
    Homeराजस्थानअलवरघरेलू गैस में अवैध रिफलिंग का खुलासा, 5 सिलेंडर जब्त

    घरेलू गैस में अवैध रिफलिंग का खुलासा, 5 सिलेंडर जब्त

    दाउदपुर के प्रतिष्ठान पर रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

    अलवर। शहर में घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग के खिलाफ रसद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। गैस एजेंसियों के डम्पिंग प्वाइंट के औचक निरीक्षण के दौरान दाउदपुर स्थित मैसर्स मॉर्डन गैस रिपेयर पर कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें 2 भरे हुए और 3 खाली सिलेंडर शामिल हैं।

    अवैध रिफलिंग करते मिलने पर कार्रवाई

    जिला रसद अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैसर्स मॉर्डन गैस रिपेयर, दाउदपुर पर घरेलू गैस सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग का कार्य किया जा रहा था।

    उन्होंने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किया जाना आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध है। इसी के चलते मौके से 5 सिलेंडर जब्त किए गए।

    सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए सिलेंडरों को मैसर्स प्रसन्ना गैस के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया।

    सिलेंडरों के वजन की भी जांच

    रसद विभाग को घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस की मात्रा कम होने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी। इसके बाद मैसर्स प्रसन्ना गैस एजेंसी और मैसर्स ज्योति गैस एजेंसी, मंडी मोड़ के पीछे स्थित डम्पिंग प्वाइंट पर वितरित किए जा रहे सिलेंडरों का वजन कराया गया।

    जांच के दौरान सभी सिलेंडर निर्धारित मानक वजन के अनुसार पाए गए।

    आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

    जिला रसद अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए आगामी दिनों में भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की टीम गैस एजेंसियों के डम्पिंग प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर भी औचक निरीक्षण करेगी।

    अधिकारी रहे मौजूद

    कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी रणधीर सिंह, बनवारी लाल शर्मा, अमित कुमार यादव और प्रवर्तन निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here