More
    Homeराजस्थानभरतपुरचंद्रभान शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं संजना जाटव, दोषियों पर सख्त कार्रवाई...

    चंद्रभान शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं संजना जाटव, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    भरतपुर में चंद्रभान शर्मा के परिजनों से मिलीं सांसद संजना जाटव, जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की उठाई मांग

    भरतपुर। लोकसभा क्षेत्र की सांसद संजना जाटव ने हाल ही में भरतपुर शहर में हुई लूट एवं फायरिंग की दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले स्वर्गीय चंद्रभान शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    सांसद संजना जाटव ने दिवंगत चंद्रभान शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य वारदात समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।

    परिजनों से बातचीत के दौरान सांसद ने उन्हें ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

    सांसद ने जिला प्रशासन एवं पुलिस से मांग करते हुए कहा कि इस वारदात के मुख्य आरोपी सहित सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा कानून के तहत सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा तथा आमजन का कानून-व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत होगा।

    संजना जाटव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here