More
    Homeराजस्थानअलवरचार दिन बाद टूटी भूख हड़ताल, अस्पताल में भर्ती छात्र को जूस...

    चार दिन बाद टूटी भूख हड़ताल, अस्पताल में भर्ती छात्र को जूस पिलाकर समाप्त कराया अनशन

    छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल हुई समाप्त, कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के मुद्दे उठाने का दिलाया भरोसा

    अलवर। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता अभिषेक जायसवाल ने गुरुवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। लगातार भूखे रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

    अभिषेक जायसवाल की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, कांग्रेस नेता दीनबंधु शर्मा और प्रशासन की ओर से तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

    इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने भी फोन पर अभिषेक जायसवाल से बातचीत की। उन्होंने छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही छात्रों की मांगों को उचित मंच पर उठाने का भरोसा दिलाया।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और कांग्रेस पार्टी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

    कांग्रेस नेता दीनबंधु शर्मा ने कहा कि आगामी 16 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित अलवर दौरे के दौरान भी छात्रसंघ चुनाव बहाली का मुद्दा उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए छात्रसंघ चुनावों का आयोजन आवश्यक है।

    उधर, अस्पताल परिसर में छात्र समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली और अभिषेक जायसवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    गौरतलब है कि अभिषेक जायसवाल छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अन्य छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here