More
    Homeराजस्थानअलवरचिकित्सक दिवस पर ब्लड बैंक सेंटर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार...

    चिकित्सक दिवस पर ब्लड बैंक सेंटर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

    अलवर में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया आधुनिक ब्लड बैंक का शुभारंभ, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

    अलवर। चिकित्सक दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने टेल्को सर्किल स्थित हरीश हॉस्पिटल में आधुनिक ब्लड बैंक सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ओर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाले निजी संस्थानों को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

    थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगी निःशुल्क रक्त एवं प्लेटलेट्स सुविधा

    संजय शर्मा ने कहा कि हरीश हॉस्पिटल ग्रुप द्वारा स्थापित यह आधुनिक ब्लड बैंक क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। उन्होंने विशेष रूप से थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क रक्त एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

    उन्होंने अस्पताल की उस नई पहल की भी प्रशंसा की, जिसके तहत किसी व्यक्ति के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसर पर यदि वह रक्तदान करना चाहता है तो अस्पताल की विशेष ब्लड डोनेशन वैन उसके घर पहुंचकर रक्तदान की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

    आधुनिक सुविधाओं की दी जानकारी

    अस्पताल के निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता ने ब्लड बैंक में स्थापित आधुनिक मशीनों, रक्त संग्रहण, परीक्षण एवं सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह केंद्र आधुनिक तकनीक से लैस है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा।

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, डॉ. के.के. गुप्ता, घनश्याम गुर्जर, सतीश यादव, डॉ. के.के. शर्मा, दिनेश भार्गव, सोनू चौधरी, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र कसाना, सुरेश खाम्बरा, नवीन यादव, सागर यादव, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. लवेश गुप्ता, डॉ. दीपेश गुप्ता, डॉ. प्रेम मित्तल सहित अनेक चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here