More
    Homeराजस्थानअलवरचूड़ी मार्केट में लगा रक्तदान शिविर, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    चूड़ी मार्केट में लगा रक्तदान शिविर, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    दीवान भवन चूड़ी मार्केट में आयोजित शिविर में जुटे व्यापारी, जरूरतमंदों के लिए अलवर ब्लड बैंक को दिया जाएगा रक्त

    अलवर। रक्तदान महादान फाउंडेशन, श्री श्याम हनुमान सेवा समिति तथा चूड़ी मार्केट व्यापार समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चूड़ी मार्केट स्थित दीवान भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चूड़ी मार्केट व्यापार समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

    चूड़ी मार्केट व्यापार समिति के अध्यक्ष रिंकू अरोड़ा ने बताया कि समिति की ओर से यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। शिविर को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला और चूड़ी मार्केट के व्यापारियों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया।

    उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से व्यापारियों ने सामूहिक रूप से इस पहल में सहयोग किया।

    शिविर में एकत्रित रक्त को अलवर ब्लड बैंक के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आवश्यकता के समय उन्हें रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

    आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। व्यापारियों ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here