तीन जिले के 55 गांवो की जनता की नई राह खोलने वाला सुपर हाईवे बनेगा लाइफ लाइन
सोडावास। क्षेत्र के समीप पनियाला से बड़ौदामेव तक बनने वाला 86 किलोमीटर लंबे सुपर एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण अब तेजी पकड़ चुका है। इस हाईवे के पूरा होने से कोटपूतली- बहरोड, खैरथल- तिजारा और अलवर जिले की जनता के 55 गांवो की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। यह सुपर हाईवे विकास की राह भी खोलने वाला साबित होगा।
सुपर हाइवे तीन जिलों की लाइफ लाइन बनेगा
सामाजिक कार्यकर्ता सरजीत चौधरी सोडावास सरपंच, प्रदीप शेरावत, घनश्याम बोहरा,रिंकू राठी, अनिल कलाम, सुमन वीरेंद्र चौधरी चिरूनी, राजू शीला मुंड़ावरिया का मानना है कि इस हाईवे के पूरा होने से कोटपूतली -बहरोड, खैरथल- तिजारा और अलवर जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही यह मार्ग तीन जिलों के लिए लाइफ लाइन साबित होगा।
औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी इससे बड़ा बढ़ावा मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि यह हाईवे सीधे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस से जुड़कर क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ देगा। पनियाला से इस हाईवे का जंक्शन अंबाला ग्रीन फील्ड हाईवे और जयपुर- दिल्ली राजमार्ग से भी जुड़ेगा। जिससे यह क्षेत्र मल्टी-लेन जंक्शन हब के रूप में विकसित होगा।
परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है, जिससे पहले चरण में 40 किलोमीटर और दूसरे चरण में 46 किलोमीटर का निर्माण शामिल है। एनएचएआई के ठेकेदार ने पहले चरण का कार्य शुरू कर दिया जो पूरा होने की और है।
1748 सेक्टर भूमि का अधिग्रहण
परियोजना के उप प्रबंधक विशन शर्मा के अनुसार हाईवे निर्माण के लिए 1748 हेक्टर भूमि अधिग्रहण की गई है। सड़क 100 मीटर चौड़ाई की विकसित होगी। जिसमें 60 मीटर हिस्से पर सड़क और शेष 40 मीटर क्षेत्र में हरियाली विकसित की जाएगी। यह मार्ग 6 लाइन का होगा।
मल्टी-लेन जंक्शन बनेगा
पनियाला से यह हाईवे बडौदामेव में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। साथ ही अंबाला ग्रीन फील्ड हाईवे और जयपुर -दिल्ली मार्ग से कनेक्टिविटी मिलने से यह मल्टी -लेन जंक्शन तैयार होगा। भविष्य में इसे नीमकाथाना बाईपास से भी जोड़ा जाएगा।
2 घंटे का सफर 45 मिनट में
हाईवे संपूर्ण बनने के बाद यात्रा समय में भारी कमी आएगी। वर्तमान में कोटपूतली से अलवर पहुंचने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। जो लगभग घटकर 45 मिनट रह जाएगा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मुंबई और गुजरात जाने वाले वाहनों को अब दिल्ली होकर नहीं जाना पड़ेगा। वे सीधे इस मार्ग से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस तक पहुंच सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हाईवे
इस परियोजना में पनियाला, खैरथल और अलवर के पास तीन इंटरचेंज बनाए जा रहे है। इसके साथ ही 46 व्हीकल अंडरपास और दो फ्लाईओवर का निर्माण भी बन गए है। यह हाईवे मुंडावर उपखण्ड के गांवों सहित क्षेत्र के विकास की नई राह खोलने वाला साबित होगा।
सबसे ज्यादा इन गांवों को मिलेगा लाभ
सुपर एक्सप्रेस हाईवे से तीन जिलों के कुल 55 गांवो को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इनमें कोटपूतली के दो, बानसूर के 15, मुंडावर के नौ, किशनगढ़ के दो, अलवर के 16, रामगढ़ के 9 और लक्ष्मणगढ़ के दो गांव शामिल है। हाईवे बनने से क्षेत्र में उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


