More
    Homeराजस्थानअलवरछात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने पर...

    छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

    भ्रमण और तैराकी के नाम पर छात्राओं को बांध ले जाने का आरोप, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    थानागाजी। क्षेत्र के विद्यालय के प्रिंसिपल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वीडियो में स्कूल के प्रिंसिपल छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रिंसिपल छात्र-छात्राओं को भ्रमण और तैराकी सिखाने के नाम पर भड़ाज बांध लेकर गए थे। इसी दौरान छात्र-छात्राओं को पानी में उतारा गया। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    बिना सुरक्षा इंतजाम बच्चों को पानी में उतारने का आरोप

    जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर स्थित बांध पर ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 20 से 25 छात्राएं भी मौजूद थीं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को बिना लाइफ जैकेट और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बांध के पानी में उतारा गया, जबकि कई बच्चों को तैरना तक नहीं आता था। ऐसे में किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

    ग्रामीणों के अनुसार बांध की पाल करीब 5 से 6 फीट चौड़ी है और इस स्थान पर पूर्व में भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की ओर से करीब चार वर्ष से यहां जाने पर पाबंदी होने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद स्कूली बच्चों को बांध पर ले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    वीडियो सामने आने के बाद स्कूल पहुंचे ग्रामीण

    प्रिंसिपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीण स्कूल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए हैं।

    थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर छात्राओं, प्रिंसिपल और अभिभावकों से जानकारी ली गई है। अब शिक्षा विभाग की टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

    फिलहाल मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों को बांध पर किस उद्देश्य से ले जाया गया था और वहां सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया गया था या नहीं। वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के बाद ग्रामीण पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here