More
    Homeराजस्थानजयपुरजनसंघर्ष जत्था कल जयपुर पहुंचेगा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा...

    जनसंघर्ष जत्था कल जयपुर पहुंचेगा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

    श्रीगंगानगर से शुरू हुआ जनसंघर्ष जत्था 7 मार्च को जयपुर में करेगा समापन, जोबनेर और शहीद स्मारक पर होगी आमसभा

    जयपुर। केंद्र सरकार की कथित कॉरपोरेट समर्थक, साम्प्रदायिक और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से निकाला जा रहा जनसंघर्ष जत्था शुक्रवार को जयपुर जिले में प्रवेश करेगा।

    यह जत्था 24 फरवरी को श्रीगंगानगर के घड़साना से शुरू हुआ था, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए अब जयपुर पहुंचेगा।

    जयपुर जिले में सुबह 11 बजे जोबनेर पंचायत समिति कार्यालय पर और दोपहर 2 बजे शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल पर जत्थे का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान आमसभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संगठनों के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

    सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता कर रहे हैं जत्थे का नेतृत्व

    जनसंघर्ष जत्थे का नेतृत्व सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य और सांसद अमराराम तथा पोलित ब्यूरो सदस्य और अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन कर रहे हैं।

    इस जत्थे में पार्टी के राज्य सचिव किशन पारीक सहित विभिन्न किसान, मजदूर और जनसंगठनों के नेता भी शामिल हैं।

    श्रम कानून, बिजली बिल और किसान मुद्दों को लेकर विरोध

    सीपीआई(एम) की राज्य कमेटी के अनुसार यह जनसंघर्ष जत्था केंद्र सरकार के कई फैसलों के विरोध में निकाला जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से—

    • श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू करना

    • प्रस्तावित बिजली बिल 2025

    • बीज बिल 2025

    • मनरेगा को समाप्त कर वीबीग्रामजी योजना लाने का प्रस्ताव

    जैसे मुद्दे शामिल हैं। पार्टी का आरोप है कि ये फैसले मजदूरों, किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं।

    जयपुर में 7 मार्च को होगा जत्थे का समापन

    राज्यभर में चल रहा यह जनसंघर्ष जत्था 7 मार्च को जयपुर में सम्पन्न होगा। इसके बाद दक्षिण राजस्थान में दूसरा जत्था निकाला जाएगा और विभिन्न जिलों में 12 मार्च से 23 मार्च तक जिला स्तरीय जत्थे आयोजित किए जाएंगे।

    दिल्ली में 24 मार्च को होगी विशाल रैली

    इस अभियान का पहला चरण 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली और आमसभा के साथ पूरा होगा।

    इस रैली में आगामी आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

    7 मार्च को जयपुर में होने वाली आमसभा को जत्थे में शामिल नेताओं के अलावा सीटू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एम. सांई बाबू तथा राज्य और जिला स्तर के अन्य नेता भी संबोधित करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here