More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर की रिया बंसल बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, परिवार में खुशी की लहर

    जयपुर की रिया बंसल बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, परिवार में खुशी की लहर

    जयपुर की रिया बंसल बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, परिवार में खुशी की लहर

    मिशनसच न्यूज,    जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा घोषित सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में जयपुर की रिया बंसल ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का गौरव हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिया को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

    रिया बंसल
    रिया बंसल

    रिया बंसल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता सुशील बंसल और माता अनिता बंसल ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया। रिया ने कहा कि सीए की पढ़ाई चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

    रिया ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही।

    परिवार के सदस्यों ने रिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिया भविष्य में भी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगी।

    रिया की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कठिन परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here