More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में णमोकार अखंड पाठ का समापन, विधान पूजा व भक्ति संध्या...

    जयपुर में णमोकार अखंड पाठ का समापन, विधान पूजा व भक्ति संध्या के साथ उत्सव का उल्लास

    गायत्री नगर जैन मंदिर में णमोकार विधान के बाद 26 अप्रैल को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

    जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर (महारानी फार्म) प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत 24 घंटे का णमोकार अखंड पाठ 25 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन परम पूज्य आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से 24 से 26 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है।

    अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड पाठ के समापन के पश्चात प्रातः 8:30 से 11:30 बजे तक णमोकार महामंत्र विधान पूजा एवं विश्व शांति हेतु हवन का आयोजन किया गया। हवन में सोधर्म इन्द्र की भूमिका मनोज बोहरा परिवार द्वारा निभाई गई।

    मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री (गायत्री) के सान्निध्य में सम्पन्न कराई गईं। विधान मंडप में मंगल कलशों की स्थापना उदयभान-अनिता बड़जात्या, अशोक-अंजू जैन, आलोक-बीना चौकडायत तथा संतोष-निर्मला गंगवाल परिवारों द्वारा की गई।

    इस आयोजन में सुनील-लता सोगानी परिवार सहित अनेक परिवारों ने सहयोग किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, मुकेश सोगानी, गजेन्द्र छाबड़ा, पदम झांझरी, अनिल गोधा सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने विधान में भाग लिया।

    कार्यक्रम का संचालन अरुण शाह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की रात्रि 8:00 बजे से आदि नाथ यूथ विंग द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

    उन्होंने आगे जानकारी दी कि 26 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे से श्री जी की भव्य विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात मंदिर शिखर स्थित जिन बिम्बों का अभिषेक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here