More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में “फ्लेवर ऑफ इंडिया” में दिखा स्वाद और नवाचार का संगम

    जयपुर में “फ्लेवर ऑफ इंडिया” में दिखा स्वाद और नवाचार का संगम

    मॉकटेल प्रतियोगिता में पारंपरिक फ्लेवर के साथ क्रिएटिव प्रेजेंटेशन ने जीता दिल

    जयपुर। ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के ज्ञान विहार होटल प्रबंधन संस्थान में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “मॉकटेल ऑफ इंडिया” के माध्यम से नवाचार के साथ पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देना रहा।

    यह आयोजन डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में डॉ. कुलदीप सिंह तथा लोकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

    कार्यक्रम में विशेष जूरी सदस्य के रूप में सनो‍गीता राठौड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

    प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मॉकटेल की नवीनता एवं आकर्षक प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक तकनीकों का समावेश करते हुए अपने मॉकटेल को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत रोचक बन गया।

    परिणामों में ज्ञान विहार विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निम्स विश्वविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

    कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ तथा मॉकटेल कला की रचनात्मकता को भी उजागर किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here