More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में लीडरशिप ट्रेनिंग से निखरी युवाओं की संचार क्षमता

    जयपुर में लीडरशिप ट्रेनिंग से निखरी युवाओं की संचार क्षमता

    टोस्टमास्टर्स के लीडरशिप कार्यक्रम में 50 क्लब अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, ‘अरावली’ ब्रांड के उत्पाद भी हुए लॉन्च

    जयपुर। जयपुर स्थित आईपीएस बिज़नेस स्कूल में 26 जुलाई को टोस्टमास्टर्स की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्लबों के करीब 50 क्लब ऑफिसर एवं सदस्यों को नेतृत्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल और तकनीकी दक्षता से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

    कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट-224 डायरेक्टर श्वेतांक शर्मा, क्लब ग्रोथ डायरेक्टर असंख्य विश्व मोहन (नोएडा) तथा डिवीज़न डायरेक्टर अभिषेक देवराज (अजमेर) ने भाग लेकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रभावी संचार, पब्लिक स्पीकिंग और नेतृत्व क्षमता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

    कार्यक्रम में एसकेआईटी, यूईएम और जेईसीआरसी कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी और प्रोफेशनल दौर में पब्लिक स्पीकिंग, कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स सफलता की प्रमुख कुंजी बन चुकी हैं।

    मुक्तिधारा संस्थान बना गिफ्ट पार्टनर

    कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि राजस्थान स्तर की टीम ने सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए मुक्तिधारा संस्थान को गिफ्ट पार्टनर के रूप में आमंत्रित किया। संस्थान के माध्यम से ‘नारी-शक्ति स्वयं सहायता समूह, विराटनगर’ द्वारा तैयार किए गए खाद्य एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को ‘अरावली’ ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया।

    इन उत्पादों में साल्टेड पीनट्स, रोस्टेड चना, सत्तू पाउडर रेडी मिक्स तथा इको-फ्रेंडली बैग शामिल रहे। इन्हें पौष्टिक और सुरक्षित प्रोटीन स्नैक्स के रूप में प्रस्तुत किया गया।

    महिला समूह ने रचा नया कीर्तिमान

    मुक्तिधारा संस्थान के सचिव अनन्त कात्यायनी ने टोस्टमास्टर्स की पूरी टीम और उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नारी-शक्ति स्वयं सहायता समूह की आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिला उद्यमिता को नई पहचान देने का कार्य कर रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पादों की ₹10,000 से अधिक की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। आयोजकों ने इसे महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here