More
    Homeराजस्थानअलवरजल स्रोतों की सफाई कर दिया संरक्षण का संदेश

    जल स्रोतों की सफाई कर दिया संरक्षण का संदेश

    वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

    थानागाजी। वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को नगरपालिका क्षेत्र थानागाजी में जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई, दीपदान, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली तथा पौधारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जल स्रोतों की साफ-सफाई कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही जल स्रोतों पर दीपदान कर जल के महत्व और उसकी उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी अभियान के अंतर्गत की गई।

    जागरूकता रैली और प्रभात फेरी निकाली

    अभियान के तहत वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को जल बचाने, वर्षा जल संचयन करने और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

    कलश यात्रा के साथ हुई जल स्रोतों की पूजा-अर्चना

    अधिशासी अधिकारी तरुण शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद जल स्रोतों पर पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी तरुण शर्मा, रफीक, मनोज शर्मा, बसंत कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    अभियान के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here