ग्राम चौपाल कार्यक्रम से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर
सीकर। संजय शर्मा गुरुवार को सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र स्थित जाजोद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और ग्राम चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार शाम को भजन लाल शर्मा का जाजोद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां ग्रामीणों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं व जनसमस्याओं की समीक्षा करेंगे।
प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
ग्रामीणों में भी मुख्यमंत्री के ग्राम चौपाल कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। प्रशासन द्वारा गांव में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


