More
    Homeराजस्थानअलवरमॉडिफाइड बाइक पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्रहार

    मॉडिफाइड बाइक पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्रहार

    साइलेंसर कार्रवाई में 20 बाइक जब्त, हवा बाजों में मचा हड़कंप

    अलवर। अलवर यातायात पुलिस ने शहर में मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बाइकों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान बाइक चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

    यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शहर में कुछ युवक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर स्टंटबाजी और हवा बाजी कर रहे थे। कई बाइकों पर “सरपंच” सहित दबंगई दिखाने वाले शब्द लिखे हुए पाए गए।

    पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को रोककर दस्तावेजों की जांच की और नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान काटते हुए वाहन जब्त किए।

    यातायात विभाग के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आमजन, बुजुर्गों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

    अलवर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में स्टंटबाजी, ध्वनि प्रदूषण और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here