More
    Homeराजस्थानअलवरजाजोर के रौनक ने जूडो में जीता सिल्वर, अरमान ने कुश्ती में...

    जाजोर के रौनक ने जूडो में जीता सिल्वर, अरमान ने कुश्ती में झटका ब्रॉन्ज

    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दो मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जाजोर विद्यालय में सम्मान, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

    जाजोर। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 7 के छात्र रौनक ने जूडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, जबकि छात्र अरमान ने कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

    दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सोमवार सुबह जाजोर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

    प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को दी बधाई

    विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता यादव ने रौनक और अरमान को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल क्षेत्र में पहले भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

    प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक संजय कौशिक एवं शारीरिक शिक्षक वीर सिंह पूनिया की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार एवं विद्यालय का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    पिता ने विद्यालय में बांटी मिठाई

    रौनक की उपलब्धि पर उसके पिता वसीम खान ने पूरे जाजोर विद्यालय में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के पूनम यादव, कंचन तौंदवाल, दीपक अग्रवाल, पुर्नचंद, अयूब खान, हिमानी शर्मा एवं संजय कौशिक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here