More
    Homeराजस्थानअलवरजाट महासभा का कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा, जिला प्रमुख के ‘अपमान’ पर...

    जाट महासभा का कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा, जिला प्रमुख के ‘अपमान’ पर तबादले की मांग

    जाट महासभा समीक्षा बैठक में जिला प्रमुख को उचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

    अलवर। चौरासी जाट महासभा समिति ने जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनके तबादले की मांग उठाई है। महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में मिनी सचिवालय में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर को उचित सम्मान नहीं दिया गया और बैठक में बैठने के लिए सीट तक उपलब्ध नहीं कराई गई।

    इस मामले को लेकर जाट समाज में रोष व्याप्त है। महासभा के पदाधिकारी बेगराज चौधरी ने कहा कि जिला प्रमुख जिले का सर्वोच्च जनप्रतिनिधि होता है, लेकिन बैठक में जिस प्रकार की व्यवस्था की गई, उससे जनप्रतिनिधि पद का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सम्मान का विषय है।

    केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

    महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष भी विरोध दर्ज कराते हुए जिला कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    महासभा ने अलवर जिला कलेक्टर को बदलने की मांग दोहराते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here