More
    Homeदुनियाजापान में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए तिजारा विधायक...

    जापान में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी

    जापान में श्रद्धालुओं से संवाद किया

    मिशनसच न्यूज,  अलवर / इबाराकी (जापान)। तिजारा विधायक महंत  बालकनाथ योगी जापान के इबाराकी में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। 1 से 3 नवम्बर के बीच संपन्न हुए इस आयोजन के दौरान उन्होंने श्रीराम परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया और वहां उपस्थित भारतीय व स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद किया।

    महंत बालकनाथ योगी ने बताया कि जापान में सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम सहित हिंदू देवी-देवताओं के प्रति लोगों का गहरा सम्मान है। स्थानीय भारतीय परिवार हर व्रत और त्योहार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि “अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति और भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जापान में रह रहे हिंदू परिवारों में भी अपार उत्साह है।”

    योगी ने जापान प्रवास के दौरान वहां के कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया और भारतीय समुदाय के साथ आध्यात्मिक संवाद स्थापित किया। उन्होंने जापान में रह रहे श्रद्धालुओं को भारत आने और अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने का निमंत्रण भी दिया।

    महंत बालकनाथ ने बताया कि भारत और जापान की धार्मिक आस्था एवं देवी-देवताओं में अद्भुत समानता है — केवल नामों का अंतर है, भावना वही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास कार्यों से विदेशों में बसे भारतीयों में गर्व, आत्मसम्मान और संतुष्टि की भावना बढ़ी है।

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here