More
    Homeराजस्थानअलवरजिंदोली घाटी में वैदिक सम्मेलन: तीन दिवसीय आयोजन में गूंजे वेद मंत्र

    जिंदोली घाटी में वैदिक सम्मेलन: तीन दिवसीय आयोजन में गूंजे वेद मंत्र

    आस्था के बीच वैदिक सम्मेलन: अलवर की जिंदोली घाटी में संतों का संगम

    अलवर। जिले की जिंदोली घाटी स्थित श्री भागवत धर्म संस्कृत वेद विद्यालय में तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के अनुरूप गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वैदिक आचार्य एवं गुरुजन भाग लेकर वेदों का समन्वित चिंतन और मंत्रोच्चार कर रहे हैं।

    महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर चारों वेदों का विधिवत पाठ एवं चर्चा की जा रही है, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है।

    यह सम्मेलन महर्षि सांदीपन राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के सानिध्य में आयोजित हो रहा है, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई है।

    सम्मेलन के दौरान राजस्थान पुजारी महासंघ को उद्बोधन का विशेष अवसर मिला। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित, मंत्री महेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनू शर्मा, उपाध्यक्ष योगानंद शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा एवं अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    महासंघ की ओर से सम्मेलन के मुख्य आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह वैदिक सम्मेलन भारतीय सनातन संस्कृति, वेद परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here