More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में सम्मान समारोह: सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    खैरथल में सम्मान समारोह: सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    रैली के साथ सम्मान समारोह: SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन

    खैरथल। किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया।

    कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
    वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

    कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here