More
    Homeराजस्थानअलवरजिंदोली में फार्म पोंड का उद्घाटन एवं सत्यापन, अब तक बन चुके...

    जिंदोली में फार्म पोंड का उद्घाटन एवं सत्यापन, अब तक बन चुके हैं 20 फार्म पोंड

    कृषक सुल्तान सिंह के खेत में फार्म पोंड का निरीक्षण, वर्षा जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

    मनीष मिश्रा, खैरथल।
    राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत खैरथल कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों में फार्म पोंड (खेत तलाई) बनवाने की योजना को गति दी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जिंदोली में किसान श्री सुल्तान सिंह पुत्र स्व. अमीचंद जाट के खेत में निर्मित फार्म पोंड का उद्घाटन एवं सत्यापन किया गया।

    इस अवसर पर जिला परिषद खैरथल के कृषि विभाग (विस्तार) के संयुक्त निदेशक श्री विजय सिंह ने फार्म पोंड का अवलोकन करते हुए कहा कि “फार्म पोंड किसानों के लिए जीवन रेखा बनते जा रहे हैं। इनका कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि ये न केवल वर्षा जल को संरक्षित करते हैं, बल्कि सिंचाई में आत्मनिर्भरता भी देते हैं।”

    अब तक खैरथल क्षेत्र में 20 से अधिक फार्म पोंड का निर्माण हो चुका है, जिनका किसान सीधे लाभ उठा रहे हैं। इन संरचनाओं से खरीफ और रबी दोनों ही मौसमों में फसलों की सिंचाई संभव हो रही है, जिससे उत्पादन में वृद्धि और जल संकट में राहत देखी जा रही है।

    निरीक्षण के दौरान कृषक सुल्तान सिंह के साथ-साथ सहायक कृषि अधिकारी मातोर श्री मनोज चौधरी, कृषि पर्यवेक्षक जसराम, धर्मपाल, राजेन्द्र सिंह और सुनील कुमार सोनी सहित कई स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

    कृषकों ने विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि “फार्म पोंड वास्तव में खेतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं और वर्षा जल का सही उपयोग हो रहा है।”

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here