More
    Homeराजस्थानअलवरयोग दिवस की तैयारी के तहत शारीरिक शिक्षकों को दिया गया योग...

    योग दिवस की तैयारी के तहत शारीरिक शिक्षकों को दिया गया योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण

    ब्लॉक स्तर पर हुआ योग सत्र, शिक्षकों ने सीखे ताड़ासन से लेकर प्राणायाम तक के अभ्यास

    मनीष मिश्रा, खैरथल।
    21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नई अनाज मंडी, खैरथल में शारीरिक शिक्षकों के लिए विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तर के शारीरिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    सत्र का संचालन योगाचार्य दिनेश द्वारा किया गया, जिन्होंने “वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम के अनुरूप योग की विभिन्न विधाओं — ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और प्राणायाम — का अभ्यास करवाया। उन्होंने प्रत्येक आसन के वैज्ञानिक और स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

    आयुर्वेद विभाग के नोडल प्रभारी डॉ. पवन यादव ने योग और आयुर्वेद के पारस्परिक संबंधों को रेखांकित करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को, बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को योग से जोड़ने में शिक्षकों की भूमिका अहम है।

    वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरवीर सिंह ने इस प्रशिक्षण सत्र को सभी शारीरिक शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें योग की बारीकियों को समझने और विद्यालयों में प्रभावी ढंग से अभ्यास सत्र आयोजित करने की दिशा में मार्गदर्शन मिला है।

    कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। अंत में डॉ. पवन यादव ने सभी को नियमित योग करने और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here