More
    Homeराजस्थानखैरथलजिगसॉ अबेकस और वैदिक गणित में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, समारोह में...

    जिगसॉ अबेकस और वैदिक गणित में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, समारोह में सम्मान

    जिगसॉ अबेकस क्लासेस के वार्षिक आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

    खैरथल। जिगसॉ अबेकस क्लासेस की ओर से रविवार को सुंदरम रिसोर्ट में वार्षिक समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अबेकस, वैदिक गणित और किंडर अबेकस का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लकी ड्रॉ और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने आयोजन को यादगार बनाया।

    गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बृजनंदन अवस्थी रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व पीएमओ डॉ. राजेश लालवानी और राजकीय सैटेलाइट अस्पताल खैरथल के वर्तमान पीएमओ डॉ. नितिन शर्मा शामिल हुए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और उन्हें निरंतर सीखने, अभ्यास करने तथा अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित किया।

    अबेकस और वैदिक गणित से आसान होती है गणना

    मुख्य अतिथि बृजनंदन अवस्थी ने कहा कि अबेकस बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने में सहायक है। वहीं, वैदिक गणित की सरल विधियां कठिन गणितीय सवालों को आसानी से हल करने में मदद करती हैं।

    उन्होंने कहा कि बच्चों को शुरुआती उम्र से ही गणित के प्रति रुचि विकसित करने के अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे पढ़ाई को बोझ के बजाय रुचिकर गतिविधि के रूप में अपनाएं।

    मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास भी जरूरी

    अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरविंद गेट ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी जरूरी है। इस प्रकार की गतिविधियां उनमें अनुशासन, सकारात्मक सोच और सीखने के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।

    डॉ. राजेश लालवानी ने बचपन में अच्छी सीखने की आदतें विकसित करने को भविष्य के लिए लाभकारी बताया। डॉ. नितिन शर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देने में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    दीनदयाल गुप्ता ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक नवाचार बच्चों को अतिरिक्त कौशल सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर देते हैं।

    रोचक माहौल में शिक्षा देना संस्थान का उद्देश्य

    संस्थान के निदेशक मनीष मिश्रा ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य अबेकस, वैदिक गणित और किंडर अबेकस के माध्यम से बच्चों में गणितीय कौशल, आत्मविश्वास और एकाग्रता विकसित करना है।

    उन्होंने कहा कि संस्थान जहां पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी है जरूरी की अवधारणा के साथ बच्चों को रोचक और आनंददायक वातावरण में शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों और प्रतिभा सम्मान ने यह संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here