More
    Homeराजस्थानअलवरजिला प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया हाईटेक नर्सरी का...

    जिला प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया हाईटेक नर्सरी का अवलोकन

    नर्सरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार व आधुनिक तकनीक को अपनाने पर दिया बल

     मिशनसच न्यूज, अलवर।
    जिला प्रभारी मंत्री एवं कृषि-उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को मालाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सुमेर में स्थानीय किसान राम सिंह मीणा द्वारा विकसित हाईटेक नर्सरी का अवलोकन किया। मंत्री ने नर्सरी में अपनाई जा रही उन्नत तकनीकों की जानकारी ली और इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक बताया।

    अवलोकन के दौरान मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कृषि और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने किसानों को इन नवाचारों से अवगत कराने और उन्हें उद्यानिकी एवं कृषि विभाग की विभिन्न अनुदान योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

    डॉ. मीणा ने कृषि विभाग के उप निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उत्पादन क्षमता और खेती की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

    हाईटेक नर्सरी के बाद मंत्री ने मोती डूंगरी स्थित मीणा छात्रावास का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास प्रशासन को छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    इस दौरान कृषि विभाग के उप निदेशक पी.सी. मीणा, उद्यान विभाग के उप निदेशक कन्हैयालाल मीणा, विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here