जनसुनवाई में खैरथल-तिजारा में कलेक्टर अतुल प्रकाश लेंगे परिवेदनाएं, लंबित मामलों की समीक्षा
खैरथल-तिजारा। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 16 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 11 बजे जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी कक्ष में किया जाएगा। जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश करेंगे।
इस जनसुनवाई में आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई कर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही त्रिस्तरीय जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की स्थिति पर भी चर्चा होगी।
प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

