More
    Homeराजस्थानअलवरजैन भवन में हुआ जैन डिजिटल पाठशाला का उद्घाटन – जैन...

    जैन भवन में हुआ जैन डिजिटल पाठशाला का उद्घाटन – जैन समाज के वरिष्ठजन व पाठशाला के बच्चे रहे उपस्थित

    मिशनसच न्यूज | अलवर, 14 दिसम्बर।

    स्थानीय स्कीम नं. 10 स्थित जैन भवन में संचालित आचार्य विद्यासागर सर्वोदय ज्ञान पाठशाला के हॉल में आज जैन डिजिटल पाठशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठजनों सहित पाठशाला के बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

    श्रद्धालु अनिल जैन सोरखा वालों ने बताया कि आज आचार्य विद्यासागर सर्वोदय ज्ञान पाठशाला के हॉल में जैन डिजिटल पाठशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर के अध्यक्ष मुकेश जैन व कार्यकारिणी द्वारा फीता खोलकर किया गया। चित्र का अनावरण भी अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा किया गया तथा दीप प्रज्वल्लन पाठशाला की अध्यापिकाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर पाठशाला के संबंध में उद्बोधन पंडित विक्रम शास्त्री द्वारा दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि जैन भवन में आचार्य विद्यासागर सर्वोदय ज्ञान पाठशाला की स्थापना आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम पूज्य प्रभावक शिष्य 108 मुनि आर्जव सागर महाराज की प्रेरणा से 01 मार्च 2010 को की गई थी। तभी से यह पाठशाला नियमित रूप से संचालित है। यह पाठशाला श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर के अधीन संचालित है तथा श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर बोर्ड के अधीन पंजीकृत है। पाठशाला प्रतिदिन सायंकालीन 6.30 से 7.30 बजे तक संचालित होती है।

    उन्होंने बताया कि इस पाठशाला में बच्चों को जैन धार्मिक, नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक शिक्षण से संबंधित पाठ पढ़ाया जाता है। साथ ही प्रत्येक रविवार को पाठशाला के बच्चों को जैन विधि के अनुसार पूजन का प्रशिक्षण दिया जाता है। कई बच्चे मंदिर में विराजमान प्रतिमाओं का अभिषेक भी करते हैं।

    रविवार को होने वाली पूजा के बाद पूजा में शामिल होने वाले बच्चों को अल्पाहार व पुरस्कार का वितरण भी किया जाता है। इस मौके पर श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर अलवर की कार्यकारिणी सहित सुशील जैन सीए, अशोक जैन व्रति, शिखरचंद जैन, नरेंद्र जैन, महेंद्र जैन, अतुल जैन, अजीत जैन, मुकेश जैन, अनिल जैन सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। पाठशाला की अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।

    कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर विद्यासागर महाराज के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों ने भी पाठशाला में प्राप्त शिक्षा के अनुभव साझा किए। नई डिजिटल पाठशाला को लेकर बच्चे उत्साहित नजर आए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here