कार्यक्रम के पहले दिन 300 टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान की गई। यह वितरण 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें जिलेभर के कुल 1115 टीबी मरीजों को यह लाभ मिलेगा।
पोषण किट में शामिल सामग्री:
चावल – 3 किलो
मिक्स दाल – 1 किलो
सरसों का तेल – 1 किलो
चना भूँगड़ा – 500 ग्राम
गुड़ – 1 किलो
साबुत मूंग – 500 ग्राम
साबुत सोयाबीन – 500 ग्राम
इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि पोषण किट के माध्यम से रोगियों को शारीरिक बल मिलेगा जिससे उपचार में तेजी आएगी।
कार्यक्रम के समन्वयक अधिकारियों ने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों से आह्वान किया है कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट वितरण में सहयोग करें और “टीबी मुक्त भारत” अभियान को सशक्त बनाएं।
यह अभियान न केवल मरीजों के लिए राहत देने वाला है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर जनसहभागिता का भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c