More
    Homeराजस्थानअलवरटोटके के शक में मचा बवाल, कफनबाड़ा गांव में बुजुर्ग दंपति पर...

    टोटके के शक में मचा बवाल, कफनबाड़ा गांव में बुजुर्ग दंपति पर हमला

    खूनी संघर्ष के बाद टोटके के आरोपों से बढ़ा तनाव, लाठी-डंडों के वार से दोनों घायल

    अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कफनबाड़ा गांव में टोटका करने के संदेह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार कफनबाड़ा गांव निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी चंद्रा देवी के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके भाई मोर सिंह, नरेश, मुकेश, विश्राम और अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने अमर सिंह और उनकी पत्नी पर टोटका करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।

    पीड़ित अमर सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई टोटका नहीं किया है और उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अमर सिंह और उनकी पत्नी चंद्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here