More
    Homeराजस्थानजयपुरमहंत बालकनाथ योगी जी ने कहा "डिस्टर्ब एरिया बिल से हिंदूओं के...

    महंत बालकनाथ योगी जी ने कहा “डिस्टर्ब एरिया बिल से हिंदूओं के पलायन पर लगेगी रोक

    रोहिंग्या बांग्लादेशी और उनके समर्थकों को खुश करने के लिए कांग्रेस कर रही है बिल का विरोध

    जयपुर। तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी जी शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने डिस्टर्ब एरिया बिल का विधानसभा में पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने दलित, गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के संरक्षण के लिए लिया गया निर्णय ऐतिहासिक और अभिनन्दन योग्य है।

    विधानसभा में उन्होंने बिल का विरोध करने पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा की देश के बंटवारे हो या धारा 370 या अन्य कोई घटना जब भी अवसर मिला इन लोगों ने देश में तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ाया है। आज जबकि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ रही है तो एक बार फिर ये लोग समाज को तोड़ने और बांटने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। जबकि डिस्टर्ब एरिया बिल का उद्देश्य किसी का विस्थापन नहीं बल्कि पुर्व से ही स्थापित लोगों का संरक्षण और संवर्धन हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में अनेकों ऐसी घटनाएं थी जहां पर हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन तत्कालीन कांग्रेसी सरकार ने उनके संरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाएं ,अलवर मेवात से जुड़े क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि सदन के माननीय सदस्य एक बार हमारे क्षेत्र का दौरा करेंगे तो पता चल जाएगा कि आज से 15 साल पहले जहां हिंदू बहुसंख्यक थे वहां पर अब वो अल्पसंख्यक हो गये हैं।

    ऐसे हालात में इस बिल कि महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिल पारित हो चुका है जल्द ही यह एक क़ानून के रूप में सभी के समक्ष होगा जिसके बाद सरकार अशांत क्षेत्रों में गरीब दलित वंचित शोषित और कमजोर वर्ग के संरक्षण के लिए आवश्यक निर्णय ले सकेगी। यह बिल भाई चारा बढ़ाने और सबके साथ सबका विकास और विश्वास बढ़ाने वाला है।

    कांग्रेस पार्टी अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक की तरह ही अब इस बिल पर भी जनता के मध्य भ्रम फैलाने और गुमराह करने का कार्य कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here