More
    Homeराजस्थानअलवरडीएपी खाद दिलाने का झांसा देकर युवक से मारपीट, नकदी लूटी

    डीएपी खाद दिलाने का झांसा देकर युवक से मारपीट, नकदी लूटी

    खाद के बहाने बुलाकर की लूटपाट, बीयर की बोतलों से हमला कर युवक को किया घायल

    अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में डीएपी खाद दिलाने का झांसा देकर एक युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक से ₹20 हजार नकद छीन लिए, उसकी नई मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और बीयर की बोतलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित गणेश ने बताया कि वह अपने खेत के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था कर रहा था। इसी दौरान गांव के विनोद मीणा ने उसे भरोसा दिलाया कि वह जावली गांव से डीएपी खाद उपलब्ध करवा देगा। उसकी बातों पर विश्वास कर वह ₹20 हजार नकद लेकर अपनी नई मोटरसाइकिल से उसके साथ जावली गांव चला गया।

    गणेश के अनुसार, जावली गांव पहुंचते ही पहले से मौजूद 5 से 6 लोगों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पास रखे ₹20 हजार छीन लिए तथा उसकी नई मोटरसाइकिल में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, बदमाशों ने बीयर की बोतलों से उसकी पीठ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

    घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गणेश को तत्काल लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

    पीड़ित गणेश और उसके परिजनों का आरोप है कि पूरी वारदात पूर्व नियोजित थी और आरोपियों ने साजिश के तहत उसे खाद दिलाने के बहाने बुलाया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here