More
    Homeअलवरराजगढ़डीएसपी कार्यालय में निकला आठ फुट लंबा सांप, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित...

    डीएसपी कार्यालय में निकला आठ फुट लंबा सांप, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा

    डीएसपी कार्यालय में हड़कंप, आठ फुट लंबे सांप का सफल रेस्क्यू

    राजगढ़। कस्बे के औद्योगिक सड़क मार्ग स्थित डीएसपी कार्यालय परिसर में बुधवार को अचानक एक विशालकाय सांप दिखाई देने से पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय परिसर में सांप घूमता नजर आने के बाद तत्काल सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही पालिकाकर्मी एवं सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ जुगनू तंबोली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे तक चले अभियान के दौरान टीम ने सावधानीपूर्वक लगभग आठ फुट लंबे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

    रेस्क्यू अभियान के दौरान डीएसपी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य कार्मिक पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। सफलतापूर्वक सांप को पकड़ने के बाद टीम ने उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का निर्णय लिया।

    जुगनू तंबोली और उनकी टीम सांप को माचाड़ी सड़क मार्ग स्थित लवकुश वाटिका क्षेत्र में ले गई, जहां उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और कार्यालय में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

    रेस्क्यूकर्ता जुगनू तंबोली ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here