तिजारा क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान योगी ने दिया नवरात्रि का संदेश, विकास कार्यों पर जोर के साथ नवरात्रि पर मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया।
तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने नवसंवत्सर और नवरात्रि पर्व की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों पर निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विधायक ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित बैठकें भी आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान आमजन द्वारा उठाए गए सार्वजनिक हित के मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं।
नवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह मातृशक्ति की उपासना का महापर्व है। समाज में महिलाओं के सम्मान और संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना ही इस पर्व की सार्थकता है।
उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत वे अलवर स्थित बाबा मस्तनाथ जनसेवनम् भवन में सुबह 8 से 10 बजे तक आमजन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद नगर होते हुए बरसाना में प्रेम सरोवर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


