More
    Homeतिजारा में जनसुनवाई रविवार को , विधायक महंत बालक नाथ योगी विभिन्न...

    तिजारा में जनसुनवाई रविवार को , विधायक महंत बालक नाथ योगी विभिन्न स्थानों पर सुनेंगे जनसमस्याएं

    जन सुनवाई में होगा समस्याओं का समाधान 

     मिशनसच न्यूज,  तिजारा। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक महंत  बालक नाथ योगी रविवार, 21 दिसंबर को क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जनसुनवाई के दौरान विधायक आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसुनवाई कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत भिवाड़ी से होगी, जहां प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक भिवाड़ी रीको गेस्ट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

    इसके पश्चात विधायक महंत बालक नाथ योगी टपूकड़ा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 11.30 बजे से 1.00 बजे तक बाबा नरसिंह दास आश्रम, टपूकड़ा में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान टपूकड़ा क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रख सकेंगे।

    जनसुनवाई कार्यक्रम का समापन तिजारा में किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे से 4.00 बजे तक बाबा मस्तनाथ जनसेवनम् भवन स्थित विधायक कार्यालय, अहिंसा सर्किल तिजारा में जनसुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान तिजारा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी जनसमस्याएं, सुझाव एवं मांगें विधायक के समक्ष रख सकेंगे।

    विधायक कार्यालय की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर जनसुनवाई कार्यक्रम का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे विधायक से संवाद करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here