More
    Homeराजस्थानअलवरतिजारा में महाविद्यालयों का निरीक्षण, बालकनाथ योगी ने शिक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा...

    तिजारा में महाविद्यालयों का निरीक्षण, बालकनाथ योगी ने शिक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

    विधायक ने महाविद्यालयों, नगर परिषद, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और निर्माणाधीन शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण, आज करेंगे जनसुनवाई

    तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न महाविद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं स्टाफ से चर्चा कर शिक्षा व्यवस्था और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान विधायक ने भिवाड़ी नगर परिषद, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा निर्माणाधीन महाविद्यालय भवनों का भी दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

    बालकनाथ योगी ने शिक्षा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। अधिकारियों से उन्होंने निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

    विधायक कार्यालय के अनुसार महंत बालकनाथ योगी मंगलवार को तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई करेंगे, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं एवं सुझाव उनके समक्ष रख सकेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here