More
    Homeराजस्थानअलवरतिलकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की...

    तिलकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

    शरद पूर्णिमा महोत्सव में दूर-दराज से पहुंचे भक्त, महंत बालक दास महाराज से लिया आशीर्वाद

    लक्ष्मणगढ़। अलवर जिले के प्रसिद्ध तिलकपुर धाम में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने धाम के पीठाधीश्वर महंत बालक दास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे धाम में धार्मिक आयोजन और भक्ति का माहौल बना रहा।

    परमहंस सद्गुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र तिलकपुर ने बताया कि महोत्सव के तहत शनिवार रात विशाल सत्संग आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया।

    सत्संग और हवन-यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

    रविवार सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्म और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भक्तों ने महंत बालक दास महाराज को शॉल ओढ़ाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

    सुबह से देर शाम तक चला विशाल भंडारा

    महोत्सव के अवसर पर सुबह 11 बजे से देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की व्यवस्था राजस्थान पुलिस में कार्यरत बहरोड़ निवासी सतेन्द्र यादव की ओर से की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की।

    नवनिर्वाचित सरपंच का आश्रम समिति ने किया स्वागत

    समारोह में डॉ. रमेश चंद, सुखचंद फौजी, डॉ. मातादीन बिसारिया, गोपी भाई, सेवादार अमर सिंह, मोहनलाल, सरदार जसपाल सिंह, राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी, प्यारे लाल, बिजन मीणा और महंत फलाहारी दास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    नारनौल खुर्द ग्राम पंचायत से सरपंच पद के उम्मीदवार रामबीर डांगी, राजेश चौधरी, रघुवीर गुर्जर, सरजीत फौजी, जगदीश चौधरी, दीपक जाट और नरेश जाट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, खोहरा मलावली की नवनिर्वाचित सरपंच शीला कुमारी एवं नंदराम वकील का आश्रम समिति की ओर से स्वागत किया गया।

    गुरु दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे भक्त

    दो दिवसीय महोत्सव के दौरान तिलकपुर धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग, हवन-यज्ञ और भंडारे के आयोजन ने महोत्सव को धार्मिक उल्लास और सामाजिक सहभागिता का स्वरूप दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here