त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रभातफेरी, कलश यात्रा और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
मिशनसच न्यूज, कठूमर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केन्द्र ओम शांति भवन नगर द्वारा लक्खी का नगला में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहन की अध्यक्षता में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गों से भव्य प्रभातफेरी एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शिव-शंकर और लक्ष्मी-नारायण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित आध्यात्मिक सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सहाब सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रह्माकुमारी प्राची कुमारी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
संस्था का परिचय देते हुए ब्रह्माकुमारी तारेश कुमारी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था 140 देशों में राजयोग एवं आध्यात्मिक शिक्षा का प्रसार कर रही है और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
ब्रह्माकुमारी प्रीति कुमारी ने परमात्मा का सत्य परिचय देते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शिव निराकार ज्योति स्वरूप हैं और आत्मा-परमात्मा के ज्ञान से ही जीवन में शांति और पवित्रता आती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहन ने कहा कि शिवरात्रि का वास्तविक संदेश अपनी बुराइयों को त्याग कर ईश्वर के मार्ग पर चलना है।
कार्यक्रम में कुमारी विंदिया, तान्या कुमारी, परी कुमारी, छमा कुमारी एवं समर कुमार ने ब्रज लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। संचालन ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


