हजारों लोग खुले मैदान में आमने-सामने आए, पुलिस ने गांव में पहुंचकर कराया मामला शांत
थानागाजी। अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के बिसुनी गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में खुले मैदान में आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे एवं पत्थरबाजी होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान महिला, पुरुष और बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। घटना के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानागाजी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से मामला शांत कराया गया और किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।
पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

