डिप्टी सेक्रेटरी सुनील शर्मा की टीम ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी,कर्मचारियों पर गिरी गाज
मिशनसच न्यूज, थानागाजी। पंचायत समिति परिसर में सचिवालय स्तर की निरीक्षण टीम के पहुंचने से उस समय हड़कंप मच गया, जब टीम को कई विभागों के कार्यालय बंद मिले और कर्मचारी-अधिकारी नदारद नजर आए। निरीक्षण दल का नेतृत्व डिप्टी सेक्रेटरी सुनील शर्मा ने किया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति के विभिन्न विभागों का जायजा लिया गया, जहां कई कार्यालयों पर ताले लटके मिले। टीम द्वारा परिचय देने के बावजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। डिप्टी सेक्रेटरी सुनील शर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा उच्च अधिकारियों को कार्रवाई हेतु अवगत कराया।
सुनील शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया और न ही टीम को सहयोग प्रदान किया गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि पंचायत समिति में कार्यरत कर्मचारी कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा आमजन के कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर भी उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजकर संबंधितों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। टीम के पहुंचने से लेकर निरीक्षण समाप्ति तक अधिकांश अधिकारी अपनी सीटों पर उपस्थित नहीं मिले, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
निरीक्षण के बाद पंचायत समिति परिसर में प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है और जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


