100 दिवसीय गहन अभियान के तहत बाल विवाह दुष्प्रभावों की दी जानकारी, रोकथाम के लिए सामूहिक संकल्प
थानागाजी। ब्लॉक थानागाजी में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय गहन थीमेटिक कैंपेन के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपनिदेशक महोदय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक-शारीरिक परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल विवाह से शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई, ताकि समाज में इस कुरीति को जड़ से खत्म किया जा सके।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुर्जर, समेकित बाल विकास सेवाओं से महिला पर्यवेक्षक माया जी, वर्षा जी, गिरजा जी, सुमन जी, सुमन बाई मीना जी, कनिष्ठ सहायक रमेश तथा शिव शिक्षा समिति से नवरत्न जी और जगत जी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव में जागरूकता गतिविधियां संचालित कर अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों को बाल विवाह के खिलाफ संवेदनशील बनाया जाएगा, ताकि बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षित भविष्य मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


