More
    Homeराजस्थानअलवरपूर्व प्रधान नंदा देवी बारेठ का निधन, किशनगढ़ बास में शोक की...

    पूर्व प्रधान नंदा देवी बारेठ का निधन, किशनगढ़ बास में शोक की लहर

    अलवर में अंतिम सांस लेने के बाद पैतृक गांव माहूद में होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

    किशनगढ़ बास पंचायत समिति किशनगढ़ बास की पूर्व प्रधान नंदा देवी बारेठ का शुक्रवार अल सुबह करीब 4 बजे अलवर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    परिजनों के अनुसार, श्रीमती बारेठ पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य खराबी के चलते वे अपने पति सूर्यदेव सिंह बारेठ के साथ अलवर स्थित छोटे पुत्र संजीव बारेठ के शालीमार निवास पर रह रही थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

    परिवारजन पार्थिव देह को अलवर से किशनगढ़ बास स्थित निवास पर लेकर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और परिचित अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक व जनसेवा कार्यों को याद किया।

    परिवार के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे सूर्यदेव सिंह बारेठ के पैतृक गांव माहूद के स्वर्ग आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    पूर्व प्रधान के रूप में नंदा देवी बारेठ ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन से स्थानीय राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here