कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बजट पर चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा
मिशनसच न्यूज, थानागाजी। भाजपा मंडल थानागाजी द्वारा अलवर रोड स्थित राम्स अकैडमी परिसर में आमजन के साथ केंद्रीय बजट 2026 का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही और बजट में घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर अलवर घनश्याम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष गोविंद राम कुम्भावत, पूर्व जिला पार्षद ख्याली राम सैनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने बजट को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि इससे गरीब, किसान, श्रमिक और मध्यम वर्ग को लाभ मिलेगा।
सामूहिक श्रवण के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सरकार की प्राथमिकताओं की सराहना की और आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


