More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में भड़ाना–बैंसला की प्रतिमा का अनावरण

    थानागाजी में भड़ाना–बैंसला की प्रतिमा का अनावरण

    अनावरण कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री बेढम ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

    अलवर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के टहला स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित मूर्ति अनावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह, मेला और भंडारे के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना एवं गुर्जर समाज के प्रमुख नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।

    अपने संबोधन में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि समाज के महान नेताओं और समाजसेवियों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। महापुरुषों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

    बेढम ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी समाज और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने थानागाजी क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाते हुए वंचित और अंतिम पंक्ति के लोगों को आगे लाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

    कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को भी सम्मानित किया गया। गृह राज्यमंत्री ने युवाओं से कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य तय कर माता-पिता के सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।

    कार्यक्रम में श्रीमती कृष्णा हेम सिंह भड़ाना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंदिर परिसर में इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, पूर्व विधायक रामहेत यादव, गजराज खटाना, बन्नाराम मीणा, डी.आर. पटेल, मानसिंह गुर्जर, प्रेम पटेल, मूलचंद गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, धीरेन्द्र खटाना, सुरेन्द्र भड़ाना सहित प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here