More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में 20 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

    थानागाजी में 20 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

    प्रतापगढ़ वन चौकी क्षेत्र में 15 जेसीबी की मदद से कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर हटाए गए अवैध मकान व बाड़े तथा भूमि को खाली कराया गया

    थानागाजी। तहसील के प्रतापगढ़ वन चौकी के अधीन आगर वन खंड क्षेत्र में करीब 20 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से रसूखदार लोगों द्वारा जंगल की जमीन पर अवैध रूप से मकान और बाड़े बनाकर कब्जा किया हुआ था।

    न्यायालय के आदेशानुसार वन विभाग ने 15 जेसीबी मशीनों की सहायता से अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को खाली कराया गया।

    इस अभियान का नेतृत्व उपवन संरक्षक आर.के. हुड्डा और सहायक वन संरक्षक प्रशांत गौड़ ने किया। प्रतापगढ़ तहसीलदार दाताराम गुर्जर के साथ लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, बहरोड़, किशनगढ़, तिजारा और थानागाजी वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई में सहयोग दिया।

    अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चारों ओर खाई (नाला) खोदकर सीमांकन किया गया, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जा न हो सके।

    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि थानागाजी क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर भी वन भूमि पर अवैध कब्जों की पहचान की जा रही है। न्यायालय के आदेशानुसार ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सीमांकन के लिए नाले खोदे जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here