More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में AU बैंक की जनसेवा पहल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    थानागाजी में AU बैंक की जनसेवा पहल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    AU बैंक द्वारा स्वदेश बैंकिंग हेड सुल्तान सिंह पलसानिया के निर्देशानुसार जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए।

    मिशनसच न्यूज,थानागाजी — नगरपालिका परिक्षेत्र के अंतर्गत AU बैंक द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा कार्य स्वदेश बैंकिंग हेड सुल्तान सिंह पलसानिया के निर्देशानुसार बैंक की ओर से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्हें ठंड से राहत हेतु कंबल वितरित किए गए।

    कार्यक्रम में बैंक की ओर से क्लस्टर मैनेजर बनवारी यादव, एरिया मैनेजर अनुराग पाराशर, ब्रांच मैनेजर मनोज अग्रवाल, डालचंद मीना, मोहन प्रधान एवं कमलेश बोहरा उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

    इस अवसर पर एरिया मैनेजर अनुराग पाराशर ने बताया कि AU बैंक सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहा है। बैंक द्वारा वर्षों से जनसेवा गतिविधियां निरंतर की जा रही हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

    ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए AU बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने स्वदेश बैंकिंग हेड सुल्तान सिंह पलसानिया का धन्यवाद व्यक्त किया, जिनके निर्देशन में यह सेवा कार्यक्रम संभव हुआ।

    कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here