More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली गई महिला के सूने मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, पड़ोसी...

    दिल्ली गई महिला के सूने मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, पड़ोसी की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

    CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध, अरावली विहार पुलिस ने चोरी के प्रयास की जांच शुरू की

    अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक महिला के दिल्ली जाने के दौरान सूने पड़े मकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोसी की सतर्कता के चलते बदमाश वारदात को अंजाम देने से पहले ही मौके से फरार हो गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध मुख्य गेट फांदकर अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंजू शर्मा अपने बेटे के पास दिल्ली गई हुई थीं। 22 जुलाई की रात करीब 2 बजे उनके पड़ोसी ने फोन कर मकान के अंदर से आवाजें आने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मंजू शर्मा ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।

    सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बदमाश मकान के मुख्य गेट को फांदकर अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए। फुटेज के अनुसार, करीब 12:48 बजे आरोपियों ने गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया। पड़ोसी की सतर्कता और पुलिस को सूचना मिलने की भनक लगने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे। अगले दिन सुबह जब परिवार दिल्ली से वापस घर पहुंचा तो मकान में लगा एक सीसीटीवी कैमरा गायब मिला। वहीं, मकान के दोनों दरवाजे क्षतिग्रस्त पाए गए।

    पीड़िता की ओर से 27 जुलाई को अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।

    पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और संदिग्धों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here