मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 महीने के मासूम की एक्सप्रेस-वे पर मौत
अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महीने के मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर चल रहे ट्रक चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 3 महीने के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजलि (26), राहुल (28) और संतोष (45) घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का उपचार जारी है। वहीं मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


