More
    Homeअपराधदिल्ली रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा, राजगढ़ पुलिस के शिकंजे में आया...

    दिल्ली रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा, राजगढ़ पुलिस के शिकंजे में आया राहुल मीणा

    दिल्ली रेप-मर्डर मामले के आरोपी राहुल मीणा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अलवर पुलिस ने शुरू की गहन पूछताछ

    राजगढ़। जिले की राजगढ़ पुलिस थाना ने दिल्ली के चर्चित रेप और मर्डर केस में आरोपी राहुल मीणा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दिल्ली में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का गंभीर आरोप है।

    सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जिसके बाद राजगढ़ पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लिया।

    जानकारी के अनुसार आरोपी पर दिल्ली के एक आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले पीड़िता के परिवार में काम कर चुका था। वारदात के दिन वह कथित तौर पर चोरी की नीयत से घर में घुसा था। विरोध करने पर उसने युवती पर हमला किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

    इसी दौरान अलवर जिले में भी आरोपी के खिलाफ एक महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ, जिसके बाद राजगढ़ पुलिस ने अलग से कार्रवाई शुरू की।

    पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here