More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशदिल दहला देने वाली वारदात - प्रेमी के संग पत्नी ने पति...

    दिल दहला देने वाली वारदात – प्रेमी के संग पत्नी ने पति की हत्या, शव के टुकड़े जमीन में दफन

    दूधाखेड़ी में हत्याकांड सनसनी: अवैध संबंध बना वजह, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां भानपुरा तहसील के दूधाखेड़ी गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय धनराज पुत्र बाबुनाथ 10 अप्रैल से लापता था। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को हत्या की आशंका हुई और गहन पड़ताल के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

    जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी धापू बाई और गांव के ही पंकज पुत्र रमेश चौधरी के बीच अवैध संबंध थे। जब इस बात की जानकारी धनराज को लगी, तो पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर धनराज को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

    बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल की रात आरोपियों ने धनराज की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरी तरह सफल न होने पर आरोपी पंकज ने जेसीबी मशीन मंगाकर खेत में गड्ढा खुदवाया। फिर शव को तलवार से कई टुकड़ों में काटकर उस गड्ढे में दफना दिया गया।

    11 अप्रैल को मृतक की बेटी ने अपने पिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी मां और पंकज पर शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें मामला उजागर हो गया।

    पुलिस ने शव के अवशेष बरामद कर भानपुरा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं मुख्य आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी से भी पूछताछ जारी है।

    घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर दूधाखेड़ी गेट के पास चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया।

    यह हत्याकांड न केवल रिश्तों को शर्मसार करने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अवैध संबंध किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here