More
    Homeराजस्थानखैरथलदेवता में विश्रांति योग का भव्य आगाज़, गूंजा ध्यान का मंत्र

    देवता में विश्रांति योग का भव्य आगाज़, गूंजा ध्यान का मंत्र

    सर्वधर्म समागम में उमड़ा सैलाब, विश्रांति धाम बनेगा शांति का केंद्र

    किशनगढ़बास। क्षेत्र के देवता गांव में “विश्रांति ध्यान योग प्रकल्प” का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के सान्निध्य में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म समागम में हजारों श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

    आयोजक आचार्य विजय सेवक और सूरत सिंह खेरिया ने बताया कि समारोह में इस्माईलपुर के साईं ललित भगत, लीलश्री महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व विधायक संदीप यादव, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि “विश्रांति आश्रम” आने वाले समय में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को मानसिक शांति के साथ जीवन की सही दिशा मिलेगी।

    उन्होंने आचार्य विजय सेवक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मयोगी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके प्रयासों से यह स्थान “विश्रांति धाम” के रूप में विकसित होगा, जहां यज्ञ, हवन और आध्यात्मिक गतिविधियों से वातावरण पवित्र होगा और पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

    स्वामी धर्मदेव ने इस प्रकल्प को “जंगल में मंगल” बनने का उदाहरण बताते हुए कहा कि महापुरुष जहां विराजमान होते हैं, वहां की भूमि पवित्र और समृद्ध हो जाती है। यहां आने वाले लोगों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और उनका जीवन बेहतर होगा।

    कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान दोपहर 1:00 बजे भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here